INDIA

JHARKHAND NEWS : झारखंड में महंगाई भत्ता 10% बढ़ा, नई मजदूरी दरें लागू होंगी श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ”

झारखंड सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) में 10 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद राज्य में न्यूनतम मजदूरी दरों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह बढ़ी हुई मजदूरी दरें अलग-अलग श्रेणियों (A, B और C) के क्षेत्रों के लिए तय की गई हैं, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

A श्रेणी क्षेत्रों में नई मजदूरी दर

रांची, चास, देवघर, हजारीबाग, मानगो, आदित्यपुर नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र तथा जुगसलाई नगर परिषद जैसे क्षेत्रों में अब न्यूनतम दैनिक मजदूरी इस प्रकार होगी—

अकुशल श्रमिक: ₹515 प्रतिदिन

अर्द्धकुशल श्रमिक: ₹540 प्रतिदिन

कुशल श्रमिक: ₹712 प्रतिदिन

अति कुशल श्रमिक: ₹821 प्रतिदिन


B श्रेणी क्षेत्रों की नई दरें

A श्रेणी को छोड़कर अन्य नगर निकाय क्षेत्रों में—

अकुशल: ₹491

अर्द्धकुशल: ₹515

कुशल: ₹679

अति कुशल: ₹783


C श्रेणी (अन्य क्षेत्र)

ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में मजदूरी दरें इस प्रकार होंगी—

अकुशल: ₹468

अर्द्धकुशल: ₹491

कुशल: ₹647

अति कुशल: ₹746


सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस फैसले को राज्य के श्रमिकों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उनकी आय में सुधार होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.