जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की भाटिया बस्ती में 24 वर्षीय युवक सुशील कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
काम पर नहीं पहुंचा तो कमरे में मिला शव
कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में गुरुवार को 24 वर्षीय सुशील कुमार अपने किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सुशील कपाली के डोबो स्थित एक शराब दुकान में काम करता था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात काम खत्म करने के बाद सुशील अपने कमरे में लौट गया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक जब वह काम पर नहीं पहुंचा, तो उसके सहकर्मी कमरे पर पहुंचे। अंदर सुशील पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।
बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था सुशील
सुशील मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कदमा की भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक महीने पहले ही शराब दुकान में काम शुरू किया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jamshedpur Suicide News: कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस



