JAMSHEDPUR

Jamshedpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, बदतमीज़ी करने पर जिला पार्षद सूरज मंडल समेत तीन को पीटा

कांवड़ यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, बदतमीज़ी करने पर जिला पार्षद सूरज मंडल समेत तीन को पीटा

हरिणा मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे कांवड़िये, कैरासाई गांव के पास हुआ विवाद

पोटका। सावन के दौरान हरिणा मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों के दो समूहों के बीच रविवार देर रात कैरासाई गांव के समीप विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सूरज मंडल समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सूरज मंडल अपने परिजनों एवं साथियों के साथ कांवड़ लेकर हरिणा मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से भी कांवड़ियों का एक समूह जलाभिषेक के लिए हरिणा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जीप सदस्य ने दूसरे गुट के कावड़ियो के साथ जिसमे महिलाए भी शामिल थी उन्होंने कुछ बदतमीजी की जिसके बार दोनों में जम कर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान सूरज मंडल एवं उनके साथियों की ओर से दूसरे कांवड़ियों के साथ बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद रास्ते से गुजर रहे अन्य कांवड़ियों के एक समूह ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। देखते ही देखते करीब 15-20 कांवड़िये मौके पर जुट गए और मारपीट में सूरज मंडल समेत उनके साथ चल रहे घनश्याम मंडल एवं रवि मोदक की जम कर धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा के दौरान आपसी विवाद से बचते हुए सभी कांवड़ियों को संयम बरतना चाहिए।

समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर कोवाली थाना में मामला दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.