JAMSHEDPUR

JAMSHEDPUR NEWS : मानगो में पुराना विवाद बना हिंसा की वजह, दो पक्षों में जमकर मारपीट; पुलिस जांच में जुटी

मानगो थाना क्षेत्र के महादेवबाग कॉलोनी में पुराने विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों ही पक्ष मानगो थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहले पक्ष की ओर से मनीष कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि शाम करीब 7:30 बजे एम.एस. सहाय, शशि कुमार सहाय और अभिजीत कुमार उनके घर पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं।


वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शशि कुमार सहाय का कहना है कि मनीष शर्मा, मंजू शर्मा और आशीष शर्मा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगा रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है।


घटना के बाद मानगो थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


स्थिति को देखते हुए इलाके में तनाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने महादेवबाग कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.