CRIME

Crime Alert Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बंद घर में ताला काटते चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने रात्रि गश्ती और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के दौरान टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

यह घटना 26 और 27 मई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एलएफएस स्कूल के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158 में दो संदिग्ध युवक बंद घर में घुसे हुए हैं। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घर के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक ने पुलिस का शक और बढ़ा दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि दोनों युवक घर के अंदर ग्रिल के पास ताला काटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देखते ही एक आरोपी पीछे के रास्ते फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है, जो नामदा बस्ती स्थित न्यू विकास कॉलोनी का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा बताया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को इलाके में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर उसके घर से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 58,130 रुपये नकद, ताला काटने के उपकरण, कटा हुआ ताला और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। जांच में बाइक का नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया।

टेल्को थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.