BUSINESS

Tata Steel News : टाटा स्टील के कलिंगानगर NINL विस्तार का काम तेज, 4.8 मिलियन टन प्लांट के लिए कमेटी गठित

टाटा स्टील के कलिंगानगर स्थित NINL के फेज-1 विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 4.8 मिलियन टन क्षमता वाले प्लांट को लेकर कंपनी की बोर्ड मंजूरी के बाद 15 अगस्त से नई टीम प्रोजेक्ट पर काम करेगी।

4.8 मिलियन टन क्षमता वाले प्लांट पर बढ़ा फोकस

टाटा स्टील के कलिंगानगर स्थित NINL के फेज-1 विस्तार को लेकर कंपनी ने काम तेज कर दिया है। 4.8 मिलियन टन क्षमता का यह प्लांट स्थापित किया जाना है, जिसे टाटा स्टील बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है।

लॉन्ग प्रोडक्ट बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से यह विस्तार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 15 अगस्त से एक कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है।

कमेटी का नेतृत्व NINL के एमडी सह सीईओ पदमापाल करेंगे। वह पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी और नेतृत्व करेंगे।

अलग-अलग अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

NINL के चीफ ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विनित रंजन त्रिपाठी को रोजाना के कामकाज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चीफ प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन नीरज रंजन कुमार को फुल टाइम प्रोजेक्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है।

नीरज रंजन कुमार ओडिशा, महाराष्ट्र समेत अन्य प्रोजेक्ट के साथ NINL के विस्तार कार्य को भी गति देंगे। प्रोजेक्ट के लिए एक सपोर्ट टीम भी प्रतिनियुक्त की गई है।

लॉजिस्टिक्स के हेड प्रकाश सिंह पूरे प्रोजेक्ट के लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामकाज को देखेंगे। वहीं, हेड लैंड एंड लीज अरुण कुमार साहू को ग्रोथ प्रोजेक्ट टीम में शामिल किया गया है। वह फॉरेस्ट क्लियरेंस समेत अन्य कार्यों को गति देने में टीम की मदद करेंगे।

हेड इनवायरमेंट क्लियरेंस एंड कंप्लायंस उत्सव कश्यप भी प्रोजेक्ट टीम का हिस्सा होंगे और पर्यावरण मंजूरी से जुड़े कार्यों को देखेंगे। वह जमशेदपुर से ही प्रोजेक्ट से संबंधित कामकाज संभालेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.