JAMSHEDPUR

जनता की समस्याएं सुनते विधायक, पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते दिखे विधायक संजीव सरदार

जनता की समस्याएं सुनते विधायक, पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते दिखे विधायक संजीव सरदार

सुदूरवर्ती डुमरिया में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक, एसआईआर और जनगणना पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती डुमरिया प्रखंड में पोटका विधायक Sanjib Sardar ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और ग्रामीणों के साथ संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने एसआईआर और जनगणना अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और जरूरी जानकारियों को गांव-गांव तक पहुंचाना संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहने और हर घर तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

जंगल और पहाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं संग किया सामूहिक भोजन

बैठक के बाद विधायक संजीव सरदार ने सुदूर गांवों में पहाड़ों और पेड़ों के बीच कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। इस दौरान सादगी, समानता और संगठनात्मक एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक का सभी के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना उनकी सरलता और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है। गांव के लोगों ने भी विधायक के इस व्यवहार की सराहना की।

हाथीकोचा गांव में घंटों बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

इसके बाद विधायक हाथीकोचा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

संगठन और जनता के बीच मजबूत तालमेल पर दिया जोर

विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि Hemant Soren सरकार ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मिर्जा सोरेन, भगत बसके, जयपाल मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, रामदास हेम्ब्रॉम, उदय हेम्ब्रॉम, भगत हंसदा, संजय किस्कु, अर्जुन मार्डी, मुखिया हेम्ब्रॉम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.