JAMSHEDPUR

JHARKHAND NEWS : झारखंड में अब 28 मई को होगी बकरीद की सरकारी छुट्टी! चांद के दीदार ने बदली छुट्टी

झारखंड सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सरकारी छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां राज्य में 27 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, वहीं अब नई अधिसूचना जारी कर छुट्टी 28 मई 2026, गुरुवार को कर दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद सभी विभागों और सरकारी कर्मचारियों को नई तारीख के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चांद दिखने की संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए बकरीद के पर्व की तिथि में बदलाव किया गया है। इसी कारण सरकारी कैलेंडर में पहले तय अवकाश को संशोधित कर नई तारीख घोषित की गई।

नई व्यवस्था के अनुसार अब 28 मई को पूरे झारखंड में सरकारी कार्यालय, स्कूल और कई संस्थान बंद रहेंगे। वहीं 27 मई, बुधवार को सभी सरकारी दफ्तर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज जारी रहेगा।

राज्य सरकार ने इस बदलाव की सूचना सभी विभागों, जिला प्रशासन और संबंधित कार्यालयों को भेज दी है, ताकि कहीं भी भ्रम की स्थिति न बने। त्योहार को लेकर अब पूरे राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.