JAMSHEDPUR

MAIYA SAMAN YOZNA : मईया सम्मान योजना सत्यापन में उमड़ी भारी भीड़, गर्मी से बेहाल महिलाएं

जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं सत्यापन कराने पहुंच रही हैं, लेकिन भीषण गर्मी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 42 से 43 डिग्री तापमान के बीच घंटों लाइन में खड़ी महिलाएं परेशान और थकी हुई नजर आईं। कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ गर्मी और धूप के कारण बेहोश भी हो गईं।


सत्यापन केंद्र पर महिलाओं के लिए ना बैठने की समुचित व्यवस्था दिखी और ना ही पर्याप्त छांव की सुविधा। पीने के पानी की कमी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दूर-दराज गांवों से पहुंची महिलाओं का कहना है कि योजना की राशि सत्यापन के बाद से रुकी हुई है, इसलिए मजबूरी में उन्हें इतनी गर्मी में लाइन लगानी पड़ रही है।

भीषण गर्मी में सत्यापन के लिए लंबी लाइन में खड़ी महिलाएं परेशान।


भीड़ बढ़ने के कारण कई बार महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की और बहस की स्थिति भी बनती दिखाई दी। महिलाओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं की गई।


वहीं भाजपा नेता Abhay Chaubey ने भी इस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तपती धूप में घंटों खड़ा रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि नगर निगम, स्थानीय निकायों और प्रज्ञा केंद्रों में भी सत्यापन की सुविधा शुरू की जाए, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके और उन्हें दूर से आकर परेशान न होना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.