ACCIDENT

Seraikela News: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल, दो को MGM अस्पताल रेफर करने की तैयारी

नीमडीह थाना क्षेत्र के घाघरा नाला के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।

पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे दो युवक

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में घाघरा नाला के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, पात्थरडीह गांव निवासी सागर गोपे (21), पिता शंभू गोपे और विष्णु गोपे (19), पिता स्वाधीन गोपे पश्चिम बंगाल के लिहोरिया में पूजा-अर्चना कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इंडिकेटर जलाकर सड़क पार कर रहे थे रामकमल

इसी दौरान गांव के ही रामकमल गोपे (45), पिता जगबंधु गोपे अपनी बाइक का इंडिकेटर जलाकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

रघुनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित MGM अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET LATEST NEWS DELIVERED DAILY!

Subscribe now and stay updated with the latest news from Jharkhand.